
जबलपुर। कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में आज कलेक्टर दीपक सक्सेना को शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से आये लोगों ने अपने विभिन्न समस्याओं को लेकर 172 आवेदन दिये। जिसमें 123 नये आवेदन हैं तथा 49 ऐसे आवेदन है जो पूर्व में भी आ चुके थे। जनसुनवाई में आये ज्यादातर राजस्व संबंधी, पीएम आवास का लाभ दिलाने, लड़ाई-झगड़ा, छात्रवृत्ति भुगतान, पानी, नाली निर्माण, आर्थिक सहायता, पीएम किसान योजना में नाम जोड़ने, किसान सम्मान निधि की राशि दिलाने, शिक्षा, समग्र आईडी, चिकित्सा सहायता, पेंशन, संबल राशि दिलाने व बीपीएल कार्ड बनवाने आदि से संबंधित आवेदन थे। जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर नाथूराम गोंड और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
