
ग्वालियर। महाराजपुरा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गालव सिटी महाराजपुरा के पीछे एक युवक अवैध हथियार लिए हुए खड़ा है। उक्त जानकारी पर महाराजपुरा सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने संदिग्ध युवक को धर दबोचा। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का लोडेड कट्टा जब्त हुआ। आरोपी को थाने लाकर की गई पूछताछ में उसने अपना नाम नरेंद्र धानुक पुत्र रामसिया धानुक (28) निवासी डिडौना थाना गोरमी जिला भिंड बताया है जिसके खिलाफ पुलिस द्वारा धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की जा रही है कि वह यह अवैध हथियार कहां से लेकर आया था तथा किस मकसद से उसे लेकर घूम रहा था।
