अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई: 112 प्रकरण दर्ज, 585 लीटर शराब जप्त

सिंगरौली: जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 112 प्रकरण दर्ज किए हैं। यह कार्रवाई जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारियों के नेतृत्व में की गई, जहां अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान कुल 112 आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। जब्त शराब में 126 लीटर देशी शराब, 12 लीटर विदेशी शराब तथा 447 लीटर कच्ची हाथ भट्ठी शराब शामिल है।
पुलिस द्वारा कुल 585 लीटर अवैध शराब जप्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 1,04,545 रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई जिले में अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के उद्देश्य से की गई, जिससे शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है।पुलिस का कहना है कि आगे भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Next Post

ऑपरेशन फेस में बड़ा खुलासा: फर्जी सिम कार्ड गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

Sun Mar 29 , 2026
सिंगरौली: कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन फेस के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी सिम कार्ड सक्रिय करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। यह कार्रवाई साइबर सेल से प्राप्त सूचना और तकनीकी […]

You May Like