राज्यसभा के 3 सांसदों को हाईकोर्ट का आखिरी मौका, जवाब नहीं दिया तो खत्म होगा पक्ष रखने का अधिकार; 27 नवंबर को अगली सुनवाई

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने राज्यसभा चुनाव से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करते हुए तीन सांसदों को अपना पक्ष रखने का अंतिम अवसर दिया है। कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन ने भाजपा के निर्वाचित उम्मीदवार महेश केवट के निर्वाचन को चुनौती देते हुए याचिका दायर की है। इस मामले में तरुण चुग, रजनीश कुमार अग्रवाल और महेश केवट को पक्षकार बनाया गया है। जस्टिस बीपी शर्मा की एकलपीठ ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय में तीनों की ओर से जवाब दाखिल नहीं किया गया, तो उनका पक्ष रखने का अधिकार समाप्त किया जा सकता है। दरअसल, मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने के आरोप में निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर महेश केवट के निर्वाचन को रद्द करने की मांग की। अब इस मामले में अगली सुनवाई 27 नवंबर को होगी।

Next Post

दीपावली पर निर्बाध बिजली के लिए विभाग सतर्क, ट्रांसफार्मरों के लोड वेरिफिकेशन को टीमें गठित

Thu Nov 5 , 2026
सतना : दीपावली पर्व के दौरान शहरवासियों को निर्बाध एवं सुचारु विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, शहर संभाग ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं. त्योहार के दौरान अनावश्यक ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज जैसी समस्याओं से निपटने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों […]

You May Like