दीपावली पर निर्बाध बिजली के लिए विभाग सतर्क, ट्रांसफार्मरों के लोड वेरिफिकेशन को टीमें गठित

सतना : दीपावली पर्व के दौरान शहरवासियों को निर्बाध एवं सुचारु विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, शहर संभाग ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं. त्योहार के दौरान अनावश्यक ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज जैसी समस्याओं से निपटने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित वितरण ट्रांसफार्मरों (डीटीआर) के लोड वेरिफिकेशन का सघन अभियान चलाया जा रहा है. इसी सिलसिले में कार्यपालन अभियंता मृगेन्द्र सिंह चंदेल ने अधिकारियों और कर्मचारियों की अलग-अलग टीमें गठित कर उन्हें क्षेत्रवार दायित्व सौंपे हैं.

बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कोलगवां, बरदडीह एवं मुक्तियारगंज क्षेत्र के डीटीआर का लोड वेरिफिकेशन सहायक अभियंता मानवेन्द्र नन्दन तथा कनिष्ठ अभियंता राहुल मिश्रा करेंगे. वहीं टाउन क्षेत्र की जिम्मेदारी सहायक अभियंता अवनीश कुमार पाण्डेय एवं कनिष्ठ अभियंता अटल मिश्रा को दी गई है. टिकुरिया टोला क्षेत्र के ट्रांसफार्मरों की जांच कनिष्ठ अभियंता अजय दुबे संभालेंगे जबकि आरईएस क्षेत्र के अंतर्गत धवारी, राजेन्द्र नगर और पतेरी सहित आसपास के इलाकों में लोड वेरिफिकेशन का दायित्व सहायक अभियंता रामविनीत तिवारी व कनिष्ठ अभियंता इशरार मोहम्मद को सौंपा गया है.

जांच अभियान के साथ-साथ शहर की विद्युत लाइनों और उपकरणों के संधारण कार्य को भी तेज कर दिया गया है. सहायक अभियंता कुलदीप मिश्रा को पूरे शहर के उपकरणों की वर्तमान स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र पूरा कराने का जिम्मा दिया गया है. कार्यपालन अभियंता ने कहा कि विभाग का मुख्य लक्ष्य त्योहार के दौरान ट्रांसफार्मरों पर ओवरलोडिंग को रोकना और संभावित तकनीकी खामियों को समय रहते दूर करना है. ताकि दीपावली के उल्लास में बिजली का कोई व्यवधान न बने.

Next Post

मिडटर्म चुनाव में हार के बाद ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी में बगावत, ईरान युद्ध और टैरिफ को बताया हार की वजह; रक्षा मंत्री पर भी फूटा नेताओं का गुस्सा

Thu Nov 5 , 2026
अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के नतीजों के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी ने हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में बहुमत हासिल कर लिया है, जबकि सीनेट और गवर्नर चुनावों में भी डेमोक्रेट्स ने बढ़त बनाई है। इस हार के बाद अब ट्रम्प की अपनी […]

You May Like