सीहोर। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र आर्य के निर्देशानुसार राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर नालसा की डॉन योजना के अंतर्गत संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती स्वप्श्री सिंह ने वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया.
कार्यक्रम में नशा मुक्ति केंद्र में उपचार करा रहे व्यक्तियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुये उन्हें नशा छोडऩे के लिए दृढ़ संकल्पित होकर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया गया. इसके साथ ही नालसा की डॉन योजना के प्रावधानों के बारे में भी जानकारी दी गई. श्रीमती स्वप्न श्री सिंह ने वृद्धजनों का हाल-चाल जाना उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली. उन्होंने वृद्धजनों को स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सजग रहने की सलाह दी. इस दौरान जिला विधिक सहायता अधिकारी जीशान खान आदि उपस्थित थे.
