मर्डर केस के मुख्य गवाह को मिली ट्रक से कुचलने, बम से उड़ाने की धमकी

जबलपुर। चर्चित मोहम्मद मुसाहिद हत्याकांड के चश्मदीद गवाह को गवाही बदलने के लिए आरोपियों के करीबियों द्वारा धमकियां दी जा रही हैं। गवाह ने आरोप लगाया है कि बात न मानने पर उसे रास्ते में ट्रक चढ़वाकर मारने, बम से उड़ाने समेत पूरे परिवार को गांजे के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई है। पीडि़त की शिकायत पर बेलबाग पुलिस ने महिला समेत चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

पुलिस के मुताबिक सोहेल खान (23) निवासी लकडग़ंज मस्जिद के सामने बेलबाग ने बताया कि 27 नवंबर 2023 को सिविक सेंटर के पास उसके दोस्त मोहम्मद मुसाहिद की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस मामले में ओमती पुलिस ने मुख्य आरोपी सूजल सोनकर, रुद्र सोनकर उर्फ चीनू, अमन तिवारी उर्फ कंजा और आदित्य झा को गिरफ्तार किया था, जो फिलहाल जेल में बंद हैं। इस मर्डर में वे मुख्य चक्षुदर्शी गवाह है। सोहेल खान ने बताया कि न्यायालय द्वारा उसे 15 सितंबर 2026 को कोर्ट में गवाही के लिए पाबंद किया गया था। जैसे ही आरोपियों के करीबियों को इसकी भनक लगी, उन्होंने सोहेल पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। पहले सोहेल को कोर्ट में झूठी गवाही देने और बयान बदलने के लिए पैसों का बड़ा प्रलोभन दिया गया। जब सोहेल ने लालच में आने और गवाही बदलने से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपी डराने-धमकाने पर उतारू हो गए।

बयान नहीं बदला तो घर पर पटक देंगे बम-

पीडि़त के मुताबिक, आरोपी सोनू मदारी, उसकी पत्नी मंजो उर्फ गुडिय़ा सोनकर, प्रीतम सोनकर और रामू सोनकर लगातार उसके लकडग़ंज स्थित घर पर धमक रहे हैं। आरोपियों ने सरेआम धमकी दी कि अगर तुमने ओमती थाने वाले केस में हमारे पक्ष में झूठी गवाही नहीं दी, तो तुम्हारे घर पर बम फिंकवा देंगे। तुम्हारे पूरे परिवार को गांजे के झूठे केस में जेल भिजवा देंगे और तुम पर ट्रक चढ़वाकर तुम्हारा हत्या करवा देंगे। अब पीडि़त ने थाने पहुंचकर पूरे मामले से अवगत कराया। जिसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों सोनू मदारी, मंजो उर्फ गुडिय़ा, प्रीतम सिंधी और रामू सोनकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

Next Post

नगर निकाय से पहले मेहगांव में आप का मास्टर प्लान तैयार

Tue Oct 6 , 2026
मेहगांव (भिंड)। नगर निकाय चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने मेहगांव विधानसभा में अपना मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में एक बूथ – 10 यूथ फॉर्मूले के तहत हर बूथ पर 10 युवाओं की सेना उतारने का निर्णय लिया गया। यह सम्मेलन शिव मैरिज […]

You May Like