10 रुपये का विवाद… गांव पहुंची बस तो जमकर चले लाठी-डंडे

श्योपुर: बस किराए की बात को लेकर जबरदस्त विवाद हो गया। इसकी वजह से यहां लाठी-डंडे चले और जमकर बवाल भी हुआ। पूरा मामला विजयपुर के चुन्नी गांव का है। बताया जा रहा है निजी यात्री बस में एक बच्चा चुन्नीपुरा गांव जाने के लिए बैठा था. बस के कंडक्टर ने बच्चे से किराए से ज्यादा 10 रुपए ले लिए. जब बच्चे ने ज्यादा किराया देने से मना किया तो बस कंडेक्टर ने बच्चे को गालियां दे दी। इसकी जानकारी बच्चे ने अपने घर वालों को दी।

जैसे ही बस बच्चे के गांव चुन्नीपुरा पहुंची तो वहां पहले से मौजूद ग्रामीणों ने बस के कंडक्टर की बच्चे से की गई गुंडागर्दी को लेकर जमकर खबर ले डाली। बीच सड़क पर ही बस का स्टाफ और ग्रामीण भिड़ गए और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे भी चले। काफी देर तक ये बवाल चलता रहा।

Next Post

Fri May 2 , 2025
ग्वालियर:ग्वालियर रेलवे स्टेशन से राजधानी एक्सप्रेस से हज यात्रियों का पहला जत्था रवाना हुआ। रेलवे स्टेशन पर आप नेता अमित शर्मा ने सभी हज यात्रियों का स्वागत किया। आम आदमी पार्टी की अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हामिद खान के नेतृत्व में आप नेताओ ने फूलमाला पहना कर स्वागत किया। […]

You May Like