ग्वालियर:ग्वालियर रेलवे स्टेशन से राजधानी एक्सप्रेस से हज यात्रियों का पहला जत्था रवाना हुआ। रेलवे स्टेशन पर आप नेता अमित शर्मा ने सभी हज यात्रियों का स्वागत किया। आम आदमी पार्टी की अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हामिद खान के नेतृत्व में आप नेताओ ने फूलमाला पहना कर स्वागत किया। हज यात्रियों की ये यात्रा पैतालीस दिन की है। सेकडो मुस्लिम समाज के लोग मक्का मदीना जाने के लिए गए हैं.
जिसमें बड़ी संख्या में ग्वालियर से लोग शामिल हैं। हज यात्रियों से आप नेता अमित शर्मा ने देश में अमन चैन प्रेम भाईचारा की दुआ मांगने की बात कही। स्वागत में आप के जिला अध्यक्ष अभिताभ पांडे,जिला सचिव त्रिलोचन सिंह,हामिद खान, इकराम खान, नहींम खान, देव शर्मा, सनी चौहान, अर्जुन शर्मा आदि शामिल हुए।
