ज़ी सिनेमा पर 13 जुलाई को होगा ‘गेम चेंजर’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

मुंबई, 11 जुलाई (वार्ता) दक्षिण भारतीय फिल्म स्टार रामचरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर ज़ी सिनेमा पर 13 जुलाई को होगा।

फिल्म गेम चेंजर की कहानी एक सच्चे, निडर आईएएस अधिकारी राम नंदन की है, जो न तो दबाव में झुकता है और न ही साज़िशों से डरता है। उसका मकसद सिर्फ़ एक है भ्रष्टाचार से सीधी लड़ाई, जिससे देश में बदलाव की ऐसी लहर उठे, जिसमें जनता की आवाज गूंज उठे।

राम चरण फिल्म गेम चेंजर में दोहरी भूमिका में नज़र आते हैं और दोनों ही किरदारों में उनकी आग और असर एक साथ झलकता है। वहीं कियारा आडवाणी फिल्म में ना सिर्फ़ ग्लैमर, बल्कि एक गहरा असर भी लेकर लाती हैं।

‘गेम चेंजर’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर, सिर्फ़ ज़ी सिनेमा पर इस रविवार, 13 जुलाई को रात 8 बजे होगा।

Next Post

दिल्ली का गौरव उसके ऐतिहासिक धरोहरों में समाहित: रेखा

Fri Jul 11 , 2025
नयी दिल्ली 11 जुलाई (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि राजधानी का गौरव उसके ऐतिहासिक धरोहरों, जीवंत संस्कृति और आधुनिक मूल्यों में समाहित है। श्रीमती गुप्ता ने शुक्रवार को यहाँ दिल्ली सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से कहा, “राजधानी के छवि […]

You May Like