राडुकानू और नोरी ने इटालियन ओपन के दूसरे दौर में बनाई जगह

रोम, 08 मई (वार्ता) ब्रिटेन की एम्मा राडुकानू और पुरुष वर्ग में हमवतन कैमरन नोरी ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज कर इटालियन ओपन के दूसरे दौर में जगह बना ली है। वहीं केटी बौल्टर को हार का सामना करना पड़ा।

तीन साल के बाद पहली बार टूर्नामेंट में भाग लेने वाली राडुकानू ने बुधवार को खेले गये मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की माया जॉइंट के खिलाफ 7-5 6-7 (1-7) 6-3 से जीत दर्ज की। इस बीच ब्रिटेन की 28 वर्षीय केटी बौल्टर रूस की अनास्तासिया पावलुचेनकोवा से 3-6, 3-6 से हार गई।

वहीं पुरुष वर्ग में नोरी ने क्रिस्टोफर ओ’कॉनेल को सीधे सेटों में 6-3 6-2 हराकर दूसरा दौर में अपना स्थान पक्का किया। 29 वर्षीय खिलाड़ी ने 76 मिनट के मैच में ओ’कोनेल के खिलाफ सिर्फ पांच गेम गंवाए।

 

Next Post

चोटिल नितीश राणा की जगह लुआन-ड्रे प्रिटोरियस हुए आरआर में शामिल

Thu May 8 , 2025
जयपुर 08 मई (वार्ता) दक्षिण अफ्रीका के लुआन-ड्रे प्रीटोरियस को चोटिल नितीश राणा की जगह राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के अपने दल में शामिल किया है। विकेटकीपर बल्लेबाज प्रिटोरियस को 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर टीम में जगह दी गई। 19 वर्षीय प्रिटोरियस ने […]

You May Like