दुर्गा पंडाल के पास युवक को चाकू से गोदा

जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत बीटी तिराहा के पास बन रहे एक दुर्गा पंडाल के सामने सरेराह एक युवक को चाकू से गोद दिया गया। वारदात की वजह सिर्फ इतनी थी कि पीड़ित ने आरोपी को शराब पीने के लिए 1,000 देने से मना कर दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि निक्की मरावी (23) निवासी बीटी तिराहा का घर के पास बन रहे दुर्गा पंडाल के पास खड़ा था, तभी संजीवनीनगर निवासी अंशु ठाकुर एक्सिस स्कूटी से आया और शराब के लिए 1,000 रुपये मांगने लगा। निक्की द्वारा पैसे देने से मना करने और विरोध करने पर अंशु ने चाकू से हमला कर उसकी कमर और कंधे पर गंभीर चोटें पहुँचा दीं। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। गढ़ा पुलिस ने आरोपी अंशु ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

बच्चों से मिलने पहुंची मां का सिर फोड़ा, खून से लथपथ हालत में पहुंची थाने

Sat Oct 10 , 2026
इंदौर: बच्चों से मिलने ससुराल पहुंची एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि बच्चों को लेकर हुए विवाद में पति ने पाइप से महिला के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गई. महिला ने जेठ और देवर पर भी मारपीट करने […]

You May Like