साहित्यकार आनन्द प्रकाश शर्मा सम्मानित

पिपरिया। चंद्रशेखर आजाद और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जयंती के अवसर पर सिरी फोर्ट आडिटोरियम स्टेडियम नई दिल्ली में श्रीधर यूनिवर्सिटी राजस्थान एवं एच आई आई एम मेडिकल एकेडमी दिल्ली के द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह में वर्ल्ड के पहले सर्टिफाइड नीम थेरेपी प्रैरेक्टिनर कोर्स में सफलता प्राप्त वाले देश के सभी प्रांतों के कैंडिडेट को श्रीधर यूनिवर्सिटी राजस्थान के वाइस चांसलर ओपी गुप्ता और वर्ल्ड रिकॉर्ड यूनिवर्सिटी वियतनाम की वाइस चांसलर डॉ जूलिया द्वारा सर्टिफिकेट और सम्मान चिन्ह देकर अनुग्रहित किया गया। इस अवसर पर नगर के शिक्षाविद् साहित्यकार आनन्द प्रकाश शर्मा को नीम थेरेपी कोर्स में विशेष सफलता हासिल करने सम्मानित किया गया। ऐतिहासिक कांवोकेशन कार्यक्रम में यूनियन मंत्री भागीरथ चौधरी, डॉ विश्वरूप राय चौधरी ,नीरजा राय चौधरी, आयुर्वेदाचार्य मनीष भी मौजूद रहे, पिपरिया से नर्मदा प्रसाद कीर,वेद प्रकाश व्यास भी उपस्थित हुए सर्वोदय विधा पीठ से आफिस हेड अनीता बाथरे और प्रधानाचार्य अंजु जाटव, मुकेश पुरोहित ने शुभकामनाएं दी।

Next Post

छात्राओं ने किया वृक्षारोपण

Sat Jul 26 , 2025
सोहागपुर। पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोहागपुर में 12 वी की छात्राओं ने वृक्षारोपण किया। व्यवसायिक लेक्चर के दौरान शिक्षक जितेंद्र शर्मा ने ग्रीन स्किल्स की क्लास ली, जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी बताई। तथा हरित कौशल एवं ग्रीन जॉब्स के बारे में जानकारियां […]

You May Like