मोदी आज आएंगे मध्यप्रदेश, स्वागत के लिए तैयार प्रदेश

भोपाल, 23 फरवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से मध्यप्रदेश के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे, जिसके लिए राजधानी भोपाल समेत उनके दूसरे कार्यक्रम स्थल छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम में भी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

प्रधानमंत्री श्री मोदी आज दोपहर को बागेश्वर धाम में बनने वाले कैंसर अस्पताल का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वे राजधानी भोपाल आएंगे, यहां वे शाम को प्रदेश के सभी भारतीय जनता पार्टी सांसदों, विधायकों एवं पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे। यह चर्चा कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में होगी।

श्री मोदी कल सुबह राजधानी भोपाल में होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन (जीआईएस) का उद्घाटन करेंगे। इस दो दिवसीय आयोजन के अगले दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसमें शामिल होंगे।

इसके पहले कल श्री मोदी ने अपनी एक्स पोस्ट में कहा, “अगले दो दिन मध्यप्रदेश के विकास को समर्पित रहेंगे। इसी कड़ी में कल दोपहर 2 बजे छतरपुर में बागेश्वर धाम मेडिकल एंड साइंस रिसर्च इंस्टीट्यूट की आधारशिला रखूंगा। वहीं 24 फरवरी को भोपाल में सुबह करीब 10 बजे ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का भी शुभारंभ करूंगा।”

श्री मोदी की इसी पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शनिवार रात एक्स पर लिखा, ‘‘आदरणीय प्रधानमंत्री जी, आपका दो दिवसीय प्रवास मध्यप्रदेश के लिए शुभ और हम सबको आह्लादित करने वाला है। निश्चित ही आपके आगमन से प्रदेश के विकास एवं प्रगति को नयी ऊर्जा व गति मिलेगी। मध्यप्रदेश के समस्त नागरिकों की ओर से आपका हृदय से आभार!’’

Next Post

गोदामों में रखे धान को जब्त कर धान की नीलामी करने के निर्देश

Sun Feb 23 , 2025
ग्वालियर: कृषि उपज मंडी लश्कर की लायसेंसशुदा (अनुज्ञप्तिधारी) फर्म दुर्गा देवी ट्रेडिंग कंपनी एवं इसकी सहयोगी फर्म जय गुरुदेव ट्रेडिंग कंपनी व श्री द्वारिकाधीश ट्रेडिंग कंपनी द्वारा 221 किसानों की धान उपज का भुगतान न किए जाने को कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने इन फर्मों […]

You May Like

Play sound