सांदीपनि सीएम राइज स्कूल में पुरस्कार वितरण

इछावर। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के मुख्य आतिथ्य में सांदीपनि उमावि में वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण सम्पन्न हुआ. कार्यक्रम के अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश सुराना, नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, भाजपा नेता अनिल चौहान, वरिष्ठ शिक्षक विनीत शर्मा व क्षेत्र के जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे. प्राचार्य रविन्द्र शर्मा ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया.16 विविध सांस्कृतिक प्रस्तुति, शैक्षिक प्रदर्शनी, 60 विद्यार्थियों को राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, स्कूल स्तर के पुरस्कारों का वितरण किया गया, वरिष्ठ शिक्षक ओपी सेन, मंजू राठौर ने विशेष सहयोग दिया.कार्यक्रम संचालन शिक्षक प्रमोद शर्मा ने किया.

Next Post

श्रमजीवी सफाई कर्मचारी संघ का प्रदर्शन: ई-अटेंडेंस के नाम पर वेतन कटौती बंद हो

Thu Dec 25 , 2025
छतरपुर। नगर में श्रमजीवी सफाई कर्मचारी संघ ने बुधवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 3 बजे संघ से जुड़े सफाई कर्मचारी एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और प्रशासन को 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सफाई कर्मचारियों ने बताया कि इ अटेंडेंस की […]

You May Like