बस के अचानक ब्रेक लगाने से ईरिक्शा में बैठे 6 घायल

मुरैना: पोरसा में रिश्तेदारी में विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे परिवार को लेकर जा रहा ई रिक्शा आगे जा रही स्कूल बस से टकरा गया। हादसे में ई रिक्शा में सवार एक ही परिवार के 6 लोग घायल हो गए। स्कूल बस ड्राइवर द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से हुई इस दुर्घटना के बाद डायल 112 की सहायता से घायलों को भिंड जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।

नारायण कुशवाह निवासी अशोक नगर पोरसा निवासी अपने रिश्तेदार के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होने परिवार के साथ ईरिक्शा से जा रहे थे। पोरसा की ओर जा रहा ईरिक्शा जब अटेर के काली अहरोली गांव के पास पहुंचा, तभी रोड पर जा रही एक तेज रफ्तार स्कूल बस के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए।

रोड पर अचानक रुकी बस के पीछे आ रहा ई रिक्शा अनियंत्रित होकर बस के पीछे टकरा गया। इस घटना में ई रिक्शा में सवार नारायण कुशवाह सहित आरती 28 साल पत्नी हरिओम कुशवाह, आदित्य 6 साल पुत्र हरिओम कुशवाह, आर्यन 5 साल पुत्र नारायण कुशवाह, राधा 12 साल पुत्री राकेश कुशवाह निवासी खरिका एवं 9 वर्षीय अंकित पुत्र मुकेश कुशवाह निवासी खरिका घायल हो गए।

Next Post

शीर्ष 10 की सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1,28,282 करोड़ रुपये बढ़ा

Sun Nov 23 , 2025
मुंबई, 23 नवंबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह प्रमुख सूचकांकों में रही तेजी के कारण बीएसई की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1,28,282 करोड़ रुपये बढ़ गया जबकि अन्य तीन का 14,015 करोड़ रुपये घट गया। विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज […]

You May Like