अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का विरोध करने वाले छह लोगों पर प्रकरण दर्ज

इंदौर:अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम का विरोध करने वाले छह लोगों सहित अन्य के खिलाफ तिलकनगर पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने का प्रकरण दर्ज किया है. निगम की शिकायत पर मंगलवार को हुई घटना के बाद पुलिस ने बुधवार को यह कार्रवाई की.पिपलियाहाना काकड़ में आरई-2 रोड निर्माण के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चल रही थी.

इसी दौरान अखिल गुप्ता, राहुल यादव, संतोष मकवाना, कमल वसुनिया, सरिता सोलंकी और सुनील मकवाना सहित चार-पांच अन्य लोग एकजुट होकर मौके पर पहुंचे और जेसीबी पर चढ़कर कार्रवाई में बाधा डाली. आरोप है कि कुछ लोगों की झोपड़ियां छोड़ देने की बात को लेकर भी उन्होंने विरोध किया. थाना प्रभारी मनीष लोधा ने बताया कि निगम की शिकायत पर छह नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज किया है, मामले की जांच की जा रही है.

Next Post

सडक़ हादसे में घायल की मौत

Wed Oct 7 , 2026
जबलपुर: खमरिया थाना अंतर्गत डुमना रोड में बीती रात हुए सडक़ हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मंगल चौधरी 26 वर्ष निवासी महगवां का बीती रात लगभग 10-15 बजे डुमना रोड खमरिया में सडक़ दुर्घटना में घायल हो गया जिसे डायल 108 वाहन क्रमांक सीजी […]

You May Like