हैदराबाद | कन्नड़ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की रिलीज डेट को लेकर मेकर्स ने आज एक बड़ा और चौंकाने वाला फैसला लिया है। पहले यह फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि मध्य पूर्व (मिडल ईस्ट) में जारी वर्तमान युद्ध और अनिश्चितता के कारण वैश्विक वितरण और दर्शकों तक पहुंच प्रभावित हो रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार को ध्यान में रखते हुए, फिल्म की टीम ने इसे फिलहाल टालना ही बेहतर समझा है।
रिलीज डेट बदलने के इस फैसले के साथ ही साल 2026 का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश भी टल गया है। 19 मार्च को यश की ‘टॉक्सिक’ का मुकाबला रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ से होने वाला था। अब रिलीज डेट आगे खिसकने से दोनों ही फिल्मों को सोलो रिलीज का फायदा मिलेगा और व्यापारिक नुकसान की आशंका कम हो गई है। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘टॉक्सिक’ को कन्नड़ और अंग्रेजी में शूट किया गया है और इसे वैश्विक दर्शकों के लिए एक बड़े सिनेमाई अनुभव के रूप में तैयार किया गया है।
फिल्म ‘टॉक्सिक’ अब 4 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में कई भारतीय भाषाओं और अंग्रेजी में रिलीज होगी। यश के फैंस पिछले चार साल से उनकी सिल्वर स्क्रीन पर वापसी का इंतजार कर रहे हैं, इसलिए यह खबर उनके लिए थोड़ी निराशाजनक जरूर है, लेकिन फिल्म की गुणवत्ता और पहुंच के लिए इसे जरूरी कदम बताया जा रहा है। चर्चा है कि फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर 8 मार्च को रिलीज किया जा सकता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिल्म को लेकर भारी उत्साह है और इसके विजुअल्स को लेकर काफी शोर मचा हुआ है।

