ठिकाने पर आए दो नावों के सवार डोडियार

मालवा- निमाड़ की डायरी

संजय व्यास

दो नावों की सवारी करते आ रहे बाप पार्टी के प्रदेश से एकमात्र सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार लगता है अब पूर्ण रूप से भारत आदिवासी पार्टी के लिए समर्पित हो गए हैं. बाप पार्टी के टिकट पर विधायकी हांसिल करने वाले कमलेश्वर अभी तक अपने-आप को जयस का व्यक्ति बताते रहे थे. कारण बाप पार्टी के संस्थापक मोहनलाल रोत से अनबन बनी हुई थी. कमलेश्वर डोडियार सदा मनमर्जी के कायल रहे और पार्टी आलाकमान की नहीं जमने वाली बातों की उपेक्षा करते रहे. यहां तक की लोकसभा चुनाव 2024 में जब पार्टी ने रतलाम-झाबुआ सीट से उनकी राय के बिना प्रत्याशी उतार दिया तो डोडियर खफा हो गए व बाप पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोत के सीधे निर्देश के बावजूद प्रत्याशी के प्रचार से खुद को दूर रखा.

इसके बाद रोत ने कारण बताओ नोटिस के साथ डोडियार को पार्टी से निकालने की चेतावनी भी दी थी. तब नोटिस के जवाब में बाप विधयक होते हुए भी खुद को जयस नेता बताया था, हालांकि बाद में कई संकटों से घिरने पर उनके तेवर नरम पड़े, क्योंकि उनके समर्थन में पार्टी ही खड़ी रही. अब विधायक और पार्टी के बीच चले आ रहे मतभेद और दूरियां भी मिटती नजर आ रही है. पिछले कुछ महीनों से प्रदेश अध्यक्ष केशुराम निनामा के होते हुए कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से विधायक डोडियार लगातार पार्टी में सक्रिय दिखाई दे रहे हैं. तब से ही कमलेश्वर डोडियार ने भोपाल में पार्टी का प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन भी आयोजित करवाया था, जिसके बाद गोंडवाना क्षेत्र में पिछले महीने आठ दिवसीय पार्टी कार्यक्रम के लिए दौरा और झाबुआ और खरगोन में पार्टी की सदस्यता अभियान की रैली डोडियार नेतृत्व करते हुए दिखाई दिए.

165 पेड़ों को बचाने प्रकृति प्रेमियों का मोर्चा

मंदसौर जिले में सडक़ मार्ग बनाने मे कई पेड़ काट दिए. शासन के पर्यावरण बचाओ अभियान की हवा हवाई हो रही है. केवल भाषण और कागजों में पर्यावरण बचाओ अभियान और एक पेड़ माँ के नाम जैसे कई फोटो खिंचाओ काम आए दिन होते रहते हैं, लेकिन जो पेड़ हैं उनको नहीं बचाया जा रहा. अब जिले की गरोठ तहसील वर्तमान में विकास या कहे पर्यावरण के विनाश की ओर अग्रसर हो रही है. नगर की व्यवस्था में बड़ा योगदान हरे छायादार पेड़ों का है नगर की स्वच्छ वायु से लेकर स्वच्छ ऑक्सीजन स्वच्छ वातावरण सुंदरता बड़ा अद्भुत संगम इन पेड़ों के द्वारा गरोठ नगर का बना हुआ है. एमपीआरडीसी नगर के 165 पेड़ों के ऊपर अपनी कुल्हाड़ी घुमाने की तैयारी में है.

अगर नगर के इन सब पेड़ों को काटकर यह रोड बना लेते हैं तो सोचिए कि जो तापमान वर्तमान में गर्मी में नगर के बीच में 42- 45 डिग्री के करीब है वह 50 से ऊपर जाएगा. उल्लेखनीय है कि एमपीआरडीसी समीप से गुजर रहे 8 लेन हाईवे से कनेक्टिविटी के लिए फोर लेन मार्ग बना रहा है. इन पेड़ों को बचाने के लिए प्रकृति प्रेमियों ने मोर्चा सम्हाल लिया है. उनका कहना है कि एक पेड़ तीन पीढियों से बड़ा होता है व कई पीढिय़ों को पोषित करता हैं. ये जो 165 पेड़ है तीन पीढिय़ों ने बड़ा किया है इन पेड़ों को बचाने के लिए अपनी आहुति लगती है तो वह भी देंगे.

मुख्य मंत्री की दिल्ली यात्रा ने कई की धड़कने बढ़ाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अचानक दिल्ली यात्रा और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद एक बार फिर मंत्री मंडल विस्तार की चर्चाएं तेज हो गई हैं. राजनीतिक गलियारों में पहले से ही यह चर्चा है कि प्रदेश में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है और साथ ही निगम-मंडलों में भी नई नियुक्तियों की सूची जारी होने की संभावना है. ऐसे समय में मुख्यमंत्री का अचानक दिल्ली पहुंचना कई तरह की अटकलों को जन्म दे रहा है. सूत्रों का कहना है कि हिंदू नववर्ष में प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार की सौगात मिल सकती है. मोहन कैबिनेट में कुछ की छटनी और कुछ नए चेहरे शामिल होने की संभावना जताई जा रही है. मंत्री मंडल में 3 से 4 नए मंत्रियों को मौका देने की तैयारी की जा रही है. वैसे मुख्य मंत्री ने इस यात्रा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट व मार्गदर्शन प्राप्त करने के साथ प्रदेश में चल रहे किसान कल्याण वर्ष के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों की जानकारी उन्हें देना बताया है. फिर भी इससे दावेदारों व विवादास्पद मंत्रियों की धड़कने बढ़ गई हैं.

Next Post

आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स को बड़ा झटका, चोटिल हर्षित राणा की जगह सिमरजीत सिंह, केएम आसिफ और संदीप वॉरियर पर नजर, ट्रायल शुरू

Thu Mar 19 , 2026
कोलकाता | तीन बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) आगामी सीजन की शुरुआत से पहले तेज गेंदबाजी संकट से जूझ रही है। टीम के मुख्य तेज गेंदबाज हर्षित राणा टी20 विश्व कप के दौरान लगी गंभीर चोट (लिगामेंट स्ट्रेन) के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। राणा की अनुपस्थिति […]

You May Like