11वां अखिल भारतीय असाटी समाज प्रतिभा सम्मान समारोह, राज्य मंत्री लखन पटेल मुख्य अतिथि रहे

दमोह। शहर के जबलपुर नाका स्थित राधिका पैलेस में 26 जुलाई रविवार को अखिल भारतीय असाटी (वैश्य) समाज महासभा राष्ट्रीय शिक्षा समिति का 11वां प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 गरिमामय व भव्य रूप से संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, पथरिया विधायक लखन पटेल विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने प्रावीण्य प्राप्त विद्यार्थियों को सम्मानित कर कहा कि यह युवा ही समाज और देश की शक्ति हैं। शिक्षा, संस्कार और परिश्रम के बल पर ये निश्चित ही प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।श्री पटेल ने सभी सम्मानित विद्यार्थियों व आयोजन समिति को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में आरएसएस के जिला प्रचारक भइयन जी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित नगर पुरोहित चंद्रकांत पौराणिक और आशीष दत्त कटारे द्वारा विधि-विधान से श्री गणेश जी का पूजन-अर्चन कराया गया। समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों से मातृशक्ति, युवा, प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं और समाज बंधु उत्साहपूर्वक शामिल हुए। शिक्षा, प्रतिभा और सामाजिक शिक्षा को समर्पित यह आयोजन सुव्यवस्थित और प्रेरणादायी माहौल में संपन्न हुआ।बताया गया कि आयोजन में कक्षा दसवीं व 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों आईटीआई, नीट व अन्य राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं तथा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सफलता पाने वाले सभी छात्र-छात्राओं व के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों और दृष्टिहीन को लैपटॉप विनय असाटी राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा दिया गया।समारोह में अतिथि के रूप में विशेष रूप से पंकज असाटी जीएम भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण नई दिल्ली, डॉ पंकज असाटी जबलपुर,डॉ माधुरी इंदौर, नीतू असाटी अध्यक्ष, वीरेंद्र असाटी बड़ा मलहरा, डॉक्टर रमेश असाटी, इं. रमेश नायक, सुनील असाटी मंचू, सौरभ असाटी छतरपुर, डॉ भारत असाटी इंदौर, दिलीप असाटी तिरोड़ा,सतीश नायक सागर, शिवम असाटी रेल्वे,अभिषेक असाटी दमोह,मालती असाटी, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष चंद्रकांत नायक, संतोष 90 दादा की मंच पर उपस्थित रही। सफल आयोजन सहभागिता जगदीश पप्पू असाटी गुड़िया एंटरप्राइजेज, कार्यक्रम संयोजक डॉ बृजेंद्र असाटी, वीरेंद्र असाटी ने की। कार्यक्रम का सफल आयोजन का संचालन डॉक्टर संजय (पुणे) ने किया।

Next Post

धर्मेंद्र प्रधान को नया मंत्रीपद मिलने की खबरें 'निराधार': संबित पात्रा

Tue Jul 28 , 2026
नयी दिल्ली, 28 जुलाई (वार्ता) भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) ने उन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया जिनमें दावा किया जा रहा था कि ओडिशा सांसद धर्मेंद्र प्रधान के शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने उन्हें दूसरा मंत्रीपद का प्रस्ताव दिया है। भाजपा प्रवक्ता संबित […]

You May Like