युवा संगम मेले में 234 युवाओं का प्राथमिक चयन हुआ

शासकीय महाविद्यालय गरोठ में आयोजित हुआ युवा संगम/रोजगार मेला

 

मंदसौर। युवा संगम रोजगार स्वरोजगार एवं अप्रेंटशिप मेले का आयोजन शासकीय महाविद्यालय, गरोठ में आयोजित किया गया। जिसमें 10 कंपनियां मौजूद थी। जिसमें मदरसन सूमी सिस्टम प्रा. लिमिटेड गुजरात, टाटा बैटरीज़ पुणे, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस मंदसौर, माइक्रो लोगी प्राइवेट लिमिटेड अहमदाबाद, मां चामुंडा एंटरप्राइजेज, आईआईएसडी गुड़गांव, गैल इंडस्ट्रीयुट ऑफ़ स्केल गुना, राजस्थान टैक्सटाइल भवानी मंडी, ईप्का रतलाम एवं आर आर पॉवर कम्पनिया मौजूद थी। इसमें 414 युवाओं का पंजीयन किया गया तथा 234 युवाओं को ऑफर लेटर प्रदान किये गए। स्वरोजगार हेतु उपस्थित आठ विभागों के 04 हितग्राहियों एवं 10 स्वयं सहायता समूहों को लगभग 50 लाख रुपए के लोन वितरित किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, गरोठ विधायक चंदर सिंह सिसोदिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती मनु प्रिया विनीत यादव अन्य सभी जनप्रतिनिधियों, जिला रोजगार अधिकारी मुकेश मोर्य, विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, पत्रकार मौजूद थे।

Next Post

पीडब्ल्यूडी की सडक़ों को खोदने वाली एलसीसी कम्पनी पर क्यों नही हो रही कार्यवाही...?

Wed Feb 19 , 2025
० जल निगम के धनकुबेर दंबग संविदाकार एलसीसी कम्पनी के खिलाफ बिना अनुमति सडक़ खोदने को लेकर पीडब्ल्यूडी द्वारा पुलिस एवं जल निगम में की गई लिखित शिकायत नवभारत न्यूज सीधी 19 फरवरी। जल निगम के धनकुबेर दबंग संविदाकार एलसीसी कम्पनी द्वारा पीडब्ल्यूडी से बिना अनुमति लिये सडक़ों को खोद […]

You May Like