तस्करी के आरोपी पर लगी रासुका, सेंट्रल जेल भेजा

इंदौर.जिले में गोमांस की तस्करी करने वाले आरोपी इमरान उर्फ खटखट निवासी बंडा बस्ती के खिलाफ पुलिस ने रासुका के तहत कार्रवाई करते हुए इंदौर के सेंट्रल जेल भेज दिया.

महू कोतवाली थाना प्रभारी राहुल शर्मा ने बताया कि आरोपी लंबे समय से बाड़े में गोकशी कर मांस की तस्करी कर रहा था. उसके खिलाफ पूर्व में ऐसे चार मामले दर्ज हैं. लगातार मिल रही शिकायतों और समाज में अशांति फैलाने की आशंका के चलते वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशों पर उसके खिलाफ रासुका की कार्रवाई कर इंदौर सेंट्रल जेल भेज दिया है.

Next Post

अस्पताल का छज्जा और भवन के जर्जर भाग को ठीक करो

Thu May 1 , 2025
सीधी। सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने जिला चिकित्सालय परिसर का छज्जा गिरने का समाचार प्राप्त होते ही जिला चिकित्सालय पहुंचकर मुआयना कर आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही सांसद डॉक्टर मिश्रा ने सिविल सर्जन डॉक्टर खरे से मिलकर अस्पताल की व्यवस्थाओं के संदर्भ में जानकारी ली और […]

You May Like