साउथ एक्टेस राशि खन्ना ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर मिरर सेल्फी लेते हुए कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिसमें वह वैनिटी वैन में बैठकर मेकअप करवाती नजर आ रही हैं।
साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री राशि खन्ना अक्सर अपनी एक्टिंग के साथ-साथ सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। बुधवार को अभिनेत्री ने अपनी वैनिटी वैन से कुछ ग्लैमरस तस्वीरें साझा कीं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
दरअसल, राशि ने इंस्टाग्राम पर मिरर सेल्फी शेयर की, जिसमें वह मेकअप करवाते हुए नजर आ रही हैं। गुलाबी रंग का स्टाइलिश टॉप पहने राशि बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीरों में उनका कॉन्फिडेंस और मुस्कान ने फैंस का दिल जीत लिया। इसके साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन लिखा कि “हर अच्छी तस्वीर के पीछे होती है उलझन, ढेर सारी चाय और बिल्कुल भी सब्र नहीं।”
