कैरेबियाई हवाई क्षेत्र पर लगी पाबंदियां जल्द समाप्त होंगी : अमेरिकी अधिकारी

वाशिंगटन, 04 जनवरी (वार्ता/शिन्हुआ) अमेरिकी परिवहन विभाग के सचिव शॉन डफी ने कहा कि कैरेबियन हवाई क्षेत्र पर लगे प्रतिबंध रविवार को रात 12:00 बजे (0500 जीएमटी) समाप्त हो जाएंगे और उड़ानें फिर से शुरू हो सकती हैं।
श्री डफी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि एयरलाइंस को इसकी जानकारी दे दी गई है और वे जल्द ही अपने शेड्यूल को अपडेट करेंगे।

शनिवार तड़के अमेरिकी संघीय विमानन प्रशासन ने कराकस में विस्फोटों की खबरों के बाद वेनेजुएला के हवाई क्षेत्र में किसी भी ऊंचाई पर अमेरिकी विमानों के उड़ान भरने पर रोक लगा दी थी जिसमें चल रही सैन्य गतिविधि से उड़ान सुरक्षा जोखिमों का हवाला दिया गया था।

Next Post

बाड़मेर,बालोतरा जिलों की सीमाओं में फेरबदल तर्कसंगत नहीं- गहलोत

Sun Jan 4 , 2026
जयपुर, 04 जनवरी (वार्ता) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने बाड़मेर और बालोतरा जिलों की सीमाओं में फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टिकोण से तर्कसंगत नहीं बताते हुए इसे राज्य सरकार का एक और ‘तुगलकी फरमान’ करार दिया है। श्री गहलोत ने रविवार को अपने बयान […]

You May Like