25 नवंबर को राममंदिर पर ध्वज स्थापना करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

लखनऊ, 25 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर का दर्शन करने के लिए करोड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सरकार से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को राममंदिर पर ध्वज स्थापना करेंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं। इस मुलाकात के दौरान योगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राममंदिर पर ध्वज स्थापना कार्यक्रम के लिए आमंत्रण पत्र देंगे। अधिकारियों की मानें तो 25 नवंबर को अयोध्या में भाजपा के कद्दावर नेताओं का जमावड़ा होगा । बताया जा रहा है कि प्राण प्रतिष्ठा की तरह अयोध्या में भव्य कार्यक्रम की तैयारियाँ चल रही हैं।

सूत्रों के मुताबिक़ राम मंदिर पर ध्वज स्थापना के बाद भाजपा का अभियान शुरू होगा। दुनिया की सबसे बड़ी स्काउट गाइड की जम्बूरी के 35 हजार से अधिक कैडेट्स शामिल होंगे। विकसित उत्तर प्रदेश अभियान की ऐतिहासिक सफलता से अवगत करायेंगे। 50 लाख से अधिक सुझाव आ चुके हैं।

ग्रेटर नोएडा के अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी प्रधानमंत्री मोदी को यूपी में आठ साल की उपलब्धियों की जानकारी दे सकते हैं। इस बीच मुख्यमंत्री योगी विकसित भारत @47 पर होगी चर्चा, यूपी के प्रयासों को बताएंगे। जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के लिए मोदी को आमंत्रित भी करेंगे।

 

 

Next Post

सोनभद्र में श्रद्धालु से भरा वाहन खाई में गिरा, 16 घायल

Sat Oct 25 , 2025
सोनभद्र 25 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के जूगैल थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात्रि में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन बच्चों समेत 16 लोग घायल हो गये। पुलिस क्षेत्राधिकारी ओबरा हर्ष पाण्डेय ने बताया कि जमुआंव गांव निवासी […]

You May Like