सोनभद्र में श्रद्धालु से भरा वाहन खाई में गिरा, 16 घायल

सोनभद्र 25 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के जूगैल थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात्रि में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन बच्चों समेत 16 लोग घायल हो गये।

पुलिस क्षेत्राधिकारी ओबरा हर्ष पाण्डेय ने बताया कि जमुआंव गांव निवासी तेजबली विश्वकर्मा का परिवार शुक्रवार को पिकअप पर सवार होकर जिरही देवी मंदिर दर्शन के लिए गए थे। दर्शन पूजन के बाद रात्रि में सभी लोग पिकअप पर सवार होकर वापस लौट रहे थे कि वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।

इस हादसे में तीन बच्चों समेत 16 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय ने बताया कि वाहन में कुल 20 श्रद्धालु सवार थे जिसमें से कुल 16 लोग घायल हुए थे। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद 13 लोगों को बेहतर इलाज के लिये जिला अस्पताल भेजा गया है।

 

Next Post

बड़े बकायादारो के यहा नगर निगम करेगा कुर्की की कार्यवाही

Sat Oct 25 , 2025
रीवा:नगर निगम राजस्व वसूली को लेकर एक बार फिर सख्त कार्यवाही करने जा रहा है. बड़े बकायादारो के यहा तालाबंदी की कार्यवाही की जाएगी. वित्तीय वर्ष के राजस्व लक्ष्य प्राप्त करने के लिये बकायादारो के यहा कुर्की की कार्यवाही भी की जाएगी.उउपायुक्त प्रकाश द्विवेदी ने राजस्व वसूली की समीक्षा करते […]

You May Like