बड़े बकायादारो के यहा नगर निगम करेगा कुर्की की कार्यवाही

रीवा:नगर निगम राजस्व वसूली को लेकर एक बार फिर सख्त कार्यवाही करने जा रहा है. बड़े बकायादारो के यहा तालाबंदी की कार्यवाही की जाएगी. वित्तीय वर्ष के राजस्व लक्ष्य प्राप्त करने के लिये बकायादारो के यहा कुर्की की कार्यवाही भी की जाएगी.उउपायुक्त प्रकाश द्विवेदी ने राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए सभी वार्ड प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे निरंतर डोर-टू-डोर संपर्क कर टैक्स कलेक्शन करें.

साथ ही कमर्शियल क्षेत्रों के बड़े बकायादारों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि ऐसे सभी बड़े बकायादारों पर तालाबंदी की कार्यवाही करने के निर्देश. वहीं रहवासी क्षेत्रों के उन बकायादारों, जिनकी कुर्की नोटिस की अवधि समाप्त हो चुकी है उन पर कुर्की की कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए. साथ ही आरएसआई ऐसे वार्डों की पहचान करें, जहां लक्ष्य अनुरूप टैक्स वसूली कम है, उन वार्डों के वार्ड प्रभारियों को सहयोग प्रदान करें जिससे टैक्स कलेक्शन में लक्ष्य अनुरूप प्रगति ज्यादा से ज्यादा कराया जा सके.

साथ ही, शहर में नए भवनों की पहचान कर डिमांड नोटिस जारी करने एवं टैक्स वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए. सभी जोनों के आरएसआई एवं वार्ड प्रभारी को टीम बनाकर शहरवासियों को वित्तीय वर्ष में ही टैक्स जमा करने के लिए प्रेरित करने की बात कही. बैठक में सहायक राजस्व अधिकारी नीलेश चतुर्वेदी, राजस्व निरीक्षक रविप्रकाश मिश्र तथा आरएसआई एवं वार्ड प्रभारी उपस्थित रहे

Next Post

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे योगी

Sat Oct 25 , 2025
लखनऊ, 25 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे हैं। वह अधिकारियों के साथ एयरपोर्ट के निर्माण कार्यो की समीक्षा कर रहे हैं। निरीक्षण के बाद उद्घाटन की तारीख पर मुहर लगाई जाएगी। बताया जा रहा है कि 30 दिसंबर को एयरपोर्ट का […]

You May Like