स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की कवायद: CMHO ने ली मैदानी अमले की क्लास, कम उपलब्धि पर जताई नाराजगी

पांढुरना। नगर जिला मुख्यालय के शासकीय चिकित्सालय की लगातार मिल रहीं शिकायतों पर जिला कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशानुसार आज सिविल अस्पताल पांढुर्णा में डॉ. नरेश गोन्नाड़े (सीएमएचओ) एवं डॉ. दिपेन्द्र सलामे (सीबीएमओ) द्वारा मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें समस्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। बैठक के दौरान गर्भवती पंजीयन, सिकल सेल जाँच, टीबी स्क्रीनिंग, आईडीएसपी रिपोर्टिंग तथा सार्थक ऐप के माध्यम से उपस्थिति की स्थिति का आकलन किया गया। लापरवाही एवं कम उपलब्धि वाले चिन्हित स्वास्थ्य संस्थानों के अधिकारी/कर्मचारियों पर घोर नाराजगी व्यक्त की गई तथा आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।

बैठक में डॉ. प्रमोद वासनिक, डॉ. राहुल नाग, डॉ. एच.आर. मलारिया, मनीष सिंह (आईएचआईपी समन्वयक), सत्यपाल जादौन, रविंद्र पराडकर (बीपीएम), सुरेश कुमार टेकाम (बीईई), अजय तिवारी (बीसीएम), प्रदुम्न बिहारे (सीपीएचसी सलाहकार) सहित समस्त मैदानी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Post

गेहूं उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

Sat Apr 18 , 2026
हरदा। अनुविभागीय अधिकारी खिरकिया सुश्री शिवांगी बघेल ने सिराली स्थित गेहूं उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए वेयरहाउस संचालक, खरीदी संस्था प्रभारी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। एसडीएम बघेल ने स्पष्ट किया कि गेहूं उपार्जन कार्य पूरी […]

You May Like