
सीधी।दुकान में खरीदी करने गई एक महिला का पर्स वहां मौजूद महिला द्वारा चोरी करने का मामला सामने आया है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह चोरी कैद होने के बाद मझौली थाना में रिपोर्ट भी की गई है। मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 28 अप्रैल को उमरिया निवासी बुधराज सिंह अपने परिवार के साथ मझौली बाजार मे कपड़ा खरीददारी के लिए पत्नी के साथ व्यवसाई प्रेमचंद गुप्ता की दुकान में गये थे।यहां उनकी पत्नी कपड़ा देख रहीं थी तभी उनका पर्स कैरीबैग से अचानक दुकान मे ही गिर गया। जब कपड़े का भुगतान करने के लिए वे अपने कैरीबेग मे पर्स देखने लगी तो गायब था। दुकानदार द्वारा जब
सीसीटीवी फुटेज निकाली गयी तो एक अज्ञात महिला नीचे से पर्स उठाकर रफ्फूचक्कर होती नजर आई ।बुधराज सिंह ने बताया की पर्स मे कुल 4600 रूपए नगद, आधार कार्ड, पासबुक व वोटर आईडी भी था जिसका पता अभी नही चल सका है इससे उनकी काफी नुकसानी हुई है।
