जबलपुर: रानी लक्ष्मीबाई वार्ड क्र. 67 में गौर नदी-मंडला रोड के खेरमाई मंदिर के सामने एक मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर ग्रामीण और क्षेत्रीय संगठनों ने विरोध जताया है। स्थानीय ग्रामवासियों का कहना है कि निर्माण से उनके पुराने रास्ते को बंद कर दिया गया है, जिससे नदी तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है।
विश्व हिन्दू परिषद, आयुध जिला, जबलपुर के जिला मंत्री नवीन सिंह ने कलेक्टर को पत्र लिखकर इस निर्माण पर तत्काल रोक लगाने और भूमि की जांच की मांग की है। पत्र में बताया गया है कि मस्जिद जिस जमीन पर बनाई जा रही है, वह खसरा नं. 137 पर है और पूर्व में यह दुबे परिवार की थी। नवीन सिंह ने प्रशासन से आग्रह किया है कि अवैध निर्माण रोकने के साथ-साथ बंद रास्ते को भी खुलवाया जाए, ताकि ग्रामवासियों की समस्या का समाधान हो सके।
