भाजपा बोली जनपद से जापान तक जश्न

मुख्यमंत्री के गृह नगर में ढाई साल बाद कांग्रेस की जगह भाजपा की अध्यक्ष
हाई कोर्ट के आदेश पर दोबारा हुए चुनाव, लोक शक्ति पर महिला अध्यक्ष का सम्मान

उज्जैन: जनपद पंचायत के चुनाव ढाई साल पूर्व हुए थे, तब कांग्रेस ने बाजी मारते हुए अपनी पार्टी की महिला नेत्री को अध्यक्ष बनवा लिया था, ढाई साल तक कोर्ट केस चलता रहा, हाई कोर्ट के आदेश पर दोबारा चुनाव हुए जिसमें भाजपा ने एक बार फिर जनपद पंचायत पर कब्जा कर लिया और भाजपा नेत्री अध्यक्ष बन गई.नवभारत से चर्चा करते हुए एडवोकेट अनंत यादव ने बताया कि उज्जैन जनपद पंचायत में 25 वार्ड है, पिछले चुनाव में 13 वार्ड में भाजपा समर्थित सदस्य थे और 12 वार्डों में कांग्रेस के सदस्य चुनाव जीते थे, 2022 में अध्यक्ष उपाध्यक्ष के जब चुनाव हुए तो बहुमत होने के बावजूद भाजपा की अध्यक्ष पद प्रत्याशी भंवर बाई को हार का सामना करना पड़ा था.

सीएम के कहने पर याचिका
एडवोकेट अनंत यादव ने बताया कि जनपद में कांग्रेस की विंध्या कुंवर अध्यक्ष बन गई थी, इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं की मदद करने की बात कही. ऐसे में हमने हाई कोर्ट में याचिका दायर की, जिसमें कोर्ट से पूर्व में हुए चुनाव को रद्द करने के आदेश हुए और दोबारा चुनाव कराए जाने के निर्देश हुए. निर्वाचन आयोग भोपाल से तारीख मिली, पश्चात 28 जनवरी को साधारण सभा का सम्मेलन हुआ, जिसमें भाजपा नेत्री भंवर बाई चौधरी को अध्यक्ष चुन लिया गया.

भाजपाई बोले जापान तक जाए आवाज
गौरतलब है की मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इन दिनों जापान की यात्रा पर है और उनके गृह नगर उज्जैन में जनपद पंचायत चुनाव में भाजपा की नेत्री अध्यक्ष बन गई है ,ऐसे में जनपद पंचायत से लेकर बीजेपी लोक शक्ति कार्यालय तक मंगलवार को जीत का जश्न मनाया गया. विजय जुलूस निकालकर जगह-जगह स्वागत सम्मान हुआ, ऐसे में भाजपा कार्यालय पर एकत्रित होने के बाद डीजे ढोल व आतिशबाजी कर खुशियां मनाई गई. उद्बोधन में विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, सतीश मालवीय जिला ग्रामीण अध्यक्ष राजेश धाकड़, निगम सभापति कलावती यादव, समाजसेवी नारायण यादव, अभय यादव मौजूद रहे. भाजपाइयों ने कहा कि जीत के जश्न की बात जापान तक पहुंचे क्योंकि सीएम के नेतृत्व में एक बार फिर भाजपा जनपद पंचायत में काबिज हो गई है.

Next Post

टोल प्लाजा का ठेका मिलने की खुशी में किया हर्षफायर, अब शस्त्र लायसेंस हो रहे निरस्त

Wed Jan 29 , 2025
मुरैना: दिमनी क्षेत्र के रतीरामपुरा टोल प्लाजा पर हर्ष फायर करने वाले 5 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 4 नामजद आरोपियों को पुलिस ने रात में ही घर से गिरफ्तार कर लिया जबकि एक अज्ञात की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों को जब पता चला कि […]

You May Like