टोल प्लाजा का ठेका मिलने की खुशी में किया हर्षफायर, अब शस्त्र लायसेंस हो रहे निरस्त

मुरैना: दिमनी क्षेत्र के रतीरामपुरा टोल प्लाजा पर हर्ष फायर करने वाले 5 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 4 नामजद आरोपियों को पुलिस ने रात में ही घर से गिरफ्तार कर लिया जबकि एक अज्ञात की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों को जब पता चला कि उनके शस्त्र लायसेंस निरस्त कर दिये जायेंगे, वह पुलिस के सामने कान पकड़कर माफी मांगने लगे।
इधर पुलिस ने आरोपियों के शस्त्र जब्त कर लिये और लायसेंस निरस्त करने की कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने कलेक्टर को पत्र लिखकर उक्त परिवार का टोल प्लाजा ठेका निरस्त करने की सिफारिश की है।

मुरैना के एक परिवार को दिमनी क्षेत्र के रतीरामपुरा स्थित टोल प्लाजा का ठेका मिला। ठेका मिलने की खुशी में करीब 2 दर्जन से अधिक लोग टोल-प्लाजा पहुंचे। चार्ज लेने के बाद उन्होंने अपनी लायसेंसी बन्दूकों से हर्ष फायर किया और इतना ही नहीं फायरिंग का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।पुलिस ने तत्काल मामले की जांचकर वीडियो में हर्ष फायर करने वाले आरोपियों की पहचान की और उनके घर से ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वहीं 5वां आरोपी अज्ञात है, उसका टीम पता लग रही है।

Next Post

बीएसएफ इंस्पेक्टर के साथ हुयेे डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड के 10 लाख वापस दिलवाए

Wed Jan 29 , 2025
ग्वालियर: क्राइम ब्रांच की सायबर क्राइम विंग ने बीएसएफ इंस्पेक्टर के साथ हुयेे डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड के 10 लाख रुपए वापस दिलवाए हैं।अबसार अहमद निवासी टेकनपुर ग्वालियर द्वारा डिजिटल अरेस्ट कर 71 लाख रूपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायत की गई थी। उक्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुये पुलिस […]

You May Like