युवती को शादी का झांसा देकर ठगी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

भोपाल। जहाँगीराबाद थाना क्षेत्र में एक 27 वर्षीय युवती ने शादी का झांसा देने और ठगी करने का आरोप युवक पर लगाया है. युवती की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी तलाश शुरू कर दी है.

मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता की आरोपी युवक सलमान मलिक से पहचान कुछ महीने पहले एक मेट्रीमोनियल वेबसाइट पर हुई थी. दोनों ने अपने मोबाइल नंबर शेयर करते हुए बातचीत शुरू कर दी. इस दौरान सलमान ने पीड़िता से शादी का झांसा देते हुए 10 अक्टूबर 2025 को कुछ रुपयों की मांग की. पीड़िता का आरोप है कि सलमान ने उससे खुद को बीएसएफ में नौकरी करने और सियाचिन में पोस्टिंग होने की जानकारी दी. आरोपी ने पीडिता को यह भी बताया कि उसने अपने हाथ में गोली मार ली, जिससे उसे बीएसएफ से 6 माह के लिए उसे सस्पेंड कर दिया गया और जुर्माना लगा दिया गया. जुर्माने की राशि देने के लिए सलमान ने पीड़िता से 1 लाख 20 हजार रूपए मांगे. पीड़िता ने सलमान की बातों में आकर रूपए आनलाइन ट्रांसफर भी कर दिए. इसके बाद आरोपी ने धीरे-धीरे पीड़िता से बातचीत करनी बंद कर दी. ठगी का एहसास होने पर पीड़िता ने जहांगीराबाद थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी है.

Next Post

भोपाल में डिजिटल डकैती: व्हाट्सएप लिंक के जरिए महिलाओं से लाखों की धोखाधड़ी

Mon Feb 23 , 2026
भोपाल। शहर के अलग-अलग थाना इलाकों में साइबर जालसाजों ने दो महिलाओं के साथ ठगी की वारदात कर दी. पीड़िताओं ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने घटनाओं की जांच शुरू कर दी है. पहला मामला कमला नगर थाना क्षेत्र का है, जहां यहाँ शबरी नगर […]

You May Like