
भोपाल। शहर के अलग-अलग थाना इलाकों में साइबर जालसाजों ने दो महिलाओं के साथ ठगी की वारदात कर दी. पीड़िताओं ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने घटनाओं की जांच शुरू कर दी है.
पहला मामला कमला नगर थाना क्षेत्र का है, जहां यहाँ शबरी नगर निवासी ममता जमगडे (33) के पास वाट्सऐप पर एक अज्ञात लिंक आया. लिंक पर क्लिक करते ही उनके खाते से 3,09,570 रुपये की ठगी हुई. वहीं दूसरा मामला बजरिया थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर में रहने वाली चांदनी (34) के साथ हुआ. चांदनी भी साइबर ठगों का शिकार बनीं. अज्ञात जालसाजों ने उन्हें झांसे में लेकर 1,54,818 रुपये की चपत लगा दी.
साइबर ठगी की घटनाओं को लेकर पुलिस की अपील जारी की है.
– किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक या एपीके फाइल को कभी डाउनलोड या इंस्टॉल न करें.
– सरकारी वेतन आयोग से जुड़ी जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइटों पर ही देखें.
– व्हाट्सएप या अन्य मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर भेजी गई फाइलें हमेशा संदिग्ध मानें.
– यदि आपको ऐसा कोई संदेश मिले तो तुरंत निकटतम थाने, साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन या हेल्पलाइन पर रिपोर्ट करें.
अपने मोबाइल में एंटीवायरस और सुरक्षा सेटिंग्स सक्रिय रखें.
साइबर सेल के अधिकारियों का कहना है कि मैट्रिमोनियल साइट्स पर किसी भी व्यक्ति को बिना पूरी जांच-परख के पैसे न भेजें. साथ ही, वाट्सऐप या ईमेल पर आए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें.
