कलेक्टर के औचक निरीक्षण में 90 कर्मचारी मिले गैरहाजिर

सिंगरौली।कलेक्ट्रोरेट दफ्तर में अधिकारियों में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कलेक्टर गौरव बैनल आज दिन शुक्रवार की सुबह 10:30 बजे कलेक्ट्रोरेट भवन पहुंच एक-एक कक्षों का निरीक्षण करने लगे। कलेक्टर के निरीक्षण में 90 की संख्या में अधिकारी-कर्मचारी गैरहाजिर मिले हैं।

जानकारी के अनुसार कलेक्टर गौरव बैनल ने आज दिन शुक्रवार को प्रात: 10:30 बजे औचक रूप से कलेक्ट्रेट कार्यालय में स्थापित विभिन्न शाखाओ कर्मचारी उपस्थित पंजी का अवलोकन किया। उपस्थिति पंजी में 90 कर्मचारियो के हस्ताक्षर नही मिलने के फल स्वारूप कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

जारी नोटिस के तहत अनुपस्थित कर्मचारी बिना पूर्व सूचना तथा अवकाश स्वीकृती के कार्यालय से अनुपस्थित रहे है। जो स्वेच्छाचारिता लापरवाही तथा अनुशासनहीनता के परधि में पाया गया।

Next Post

ट्रम्प के साथ जल्द बैठक होगी-जेलेंस्की

Fri Dec 26 , 2025
कीव, 26 दिसंबर (वार्ता) यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने शुक्रवार को कहा कि उनकी जल्द ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ एक बैठक होगी। श्री जेलेंस्की ने अमेरिका के साथ शांति वार्ता के लिए यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख रुस्तम उमेरोव के साथ बातचीत के बाद टेलीग्राम पर लिखा, […]

You May Like

मनोरंजन