ट्रम्प के साथ जल्द बैठक होगी-जेलेंस्की

कीव, 26 दिसंबर (वार्ता) यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने शुक्रवार को कहा कि उनकी जल्द ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ एक बैठक होगी।

श्री जेलेंस्की ने अमेरिका के साथ शांति वार्ता के लिए यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख रुस्तम उमेरोव के साथ बातचीत के बाद टेलीग्राम पर लिखा, “हमने जल्द ही राष्ट्रपति ट्रंप के साथ उच्चतम स्तर पर एक बैठक पर सहमति जताई है।”

उन्होंने आगे कहा कि नए साल से पहले “बहुत कुछ” तय किया जा सकता है।

श्री जेलेंस्की का यह बयान तब आया जब पिछले हफ्ते फ्लोरिडा के मियामी में अमेरिका, यूक्रेन और यूरोपीय प्रतिनिधियों ने यूक्रेन संकट पर तीन दिन की बातचीत की थी।

Next Post

कफ सिरप माफिया की 30 करोड़ की अवैध संपत्ति होगी कुर्क

Fri Dec 26 , 2025
सोनभद्र 26 दिसंबर (वार्ता) कोडीन युक्त कफ़ सिरप की तस्करी के मामले में अभियुक्त भोला प्रसाद जायसवाल द्वारा प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी से अर्जित की गई लगभग 30 करोड़ की संपत्ति की कुर्की के लिये स्थानीय मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने शुक्रवार को नोटिस जारी कर दिया है। […]

You May Like