सिंगरौली के निगाही CHP में कार्यरत मधुकान कंपनी के खिलाफ मजदूरों का गुस्सा आखिरकार सड़क पर उतर आया। कंपनी की कथित मनमानी और मजदूरों के शोषण से नाराज कर्मचारियों ने काम बंद कर निगाही GM ऑफिस का घेराव कर दिया।
मजदूरों का आरोप है कि कंपनी द्वारा उन्हें नियमानुसार बोनस नहीं दिया जा रहा है। मनमाने तरीके से भुगतान किया जा रहा है और जब चाहा तब नोटिस थमाकर नौकरी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है।
मजदूरों का कहना है कि आखिर कब तक कंपनी की मनमानी और तानाशाही सहन की जाएगी? मेहनत मजदूर करे और अधिकारों के नाम पर उसे सिर्फ आश्वासन मिले!
मधुकान कंपनी के खिलाफ मजदूरों ने अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान करते हुए हल्ला बोल मोर्चा खोल दिया है। फिलहाल बड़ा सवाल यह है कि मजदूरों की इन शिकायतों पर प्रबंधन और जिम्मेदार अधिकारी कब संज्ञान लेते हैं.
