अमित शाह कल करेंगे NUCFDC के नए कार्यालय का उद्घाटन, शहरी सहकारी बैंकों के लिए नई डिजिटल सेवाओं की शुरुआत

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 8 अगस्त को मुंबई में नेशनल अर्बन को-ऑपरेटिव फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NUCFDC) के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान आयोजित ‘सहकार नव-क्रांति’ कार्यक्रम में शहरी सहकारी बैंकों की साइबर सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर (SOC) तथा राष्ट्रव्यापी कोर बैंकिंग सेवा (CBS) का शुभारंभ भी किया जाएगा।

कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर NUCFDC और राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय> (NFSU) के बीच साइबर सुरक्षा और तकनीकी क्षमता बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) का आदान-प्रदान होगा।

कार्यक्रम के दौरान ‘सहकार CBS’ से सफलतापूर्वक जुड़ने वाले पहले छह शहरी सहकारी बैंकों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही शहरी सहकारी बैंकों के परिचालन जोखिम प्रबंधन पर आधारित एक पुस्तक का भी लोकार्पण किया जाएगा।

सरकार के अनुसार, यह पहल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ विजन के अनुरूप शहरी सहकारी बैंकों को आधुनिक, सुरक्षित और प्रतिस्पर्धी डिजिटल बैंकिंग ढांचा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

 

 

Next Post

UGC NET Result 2026: 10 लाख उम्मीदवारों का इंतजार जल्द होगा खत्म, जानें कब और कहां देखें अपना रिजल्ट

Fri Aug 7 , 2026
भोपाल: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए द्वारा आयोजित यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट) जून सत्र के परिणाम इसी अगस्त महीने के अंतिम सप्ताह तक जारी किए जा सकते हैं। परीक्षा समाप्त होने के बाद से ही देश भर के लाखों उम्मीदवार अपने नतीजों का बेसब्री से […]

You May Like