UGC NET Result 2026: 10 लाख उम्मीदवारों का इंतजार जल्द होगा खत्म, जानें कब और कहां देखें अपना रिजल्ट

भोपाल: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए द्वारा आयोजित यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट) जून सत्र के परिणाम इसी अगस्त महीने के अंतिम सप्ताह तक जारी किए जा सकते हैं। परीक्षा समाप्त होने के बाद से ही देश भर के लाखों उम्मीदवार अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें इस बार यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में 22 जून से 30 जून 2026 के बीच किया गया था।

इसके साथ ही कुछ चुनिंदा केंद्रों पर प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए 5 जुलाई 2026 को अतिरिक्त परीक्षा भी आयोजित की गई थी। जो कि पूरे देश में कुल 87 विषयों के लिए आयोजित की गई थी। जिसमें देश भर के करीब 600 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर करीब 10 लाख अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया है। रिजल्ट जाने के लिए अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि के माध्यम से चेक कर सकेंगे। रिजल्ट से ठीक पहले एनटीए द्वारा प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी की जाएगी। जिस पर छात्रों को आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी मिलेगा।

Next Post

नीट पीजी परीक्षा 30 को: एक पाली में होगा पेपर, 180 प्रश्नों के लिए मिलेंगे 210 मिनट

Fri Aug 7 , 2026
भोपाल: मेडिकल छात्रों के लिए सबसे बड़ी और कठिन मानी जाने वाली नीट पीजी परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने कई राहत भरे फैसले लिए हैं। अक्सर देखा गया है कि परीक्षा केंद्रों की दूरी, दो पालियों में पेपर होने से अंकों का असंतुलन और समय की कमी जैसी समस्याओं […]

You May Like