गुजरात जायंट्स को सात विकेट से हराकर दिल्ली कैपिटल्स फाइनल में

वडोदरा, (वार्ता) शिनेल हेनरी (तीन विकेट) के बाद लिजेल ली (43) और कप्तान जेमिमाह रॉड्रिग्स (41) की आतिशीर पारियों की बदौलत महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के एलिमिनेटर मुकाबले में मंगलवार को गुजरात जायंट्स को 26 गेंदें शेष रहते सात विकेट से हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली हैं।

169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के लिए लिजेल ली और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 89 रन जोड़े। जॉर्जिया वेयरहम ने आठवें ओवर की पहली गेंद पर लिजेल ली को पगबाधा आउटकर पवेलियन भेज दिया। लिलेज ली ने आठ चौके और एक छक्का लगाते हुए 43 रन बनाये। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर वेयरहम ने शेफाली वर्मा को बोल्ड कर दिया। शेफाली वर्मा ने 21 गेंदों में सात चौके लगाते हुए 31 रन बनाये। 15वें ओवर में राजेश्वरी गायकवाड ने कप्तान जेमिमाह रॉड्रिग्स को आउट कर पवेलियन भेज दिया। जेमिमाह रॉड्रिग्स ने 23 गेंदों में चार चौके और एक छक्का उड़ाते हुए 41 रन बनाये। दिल्ली कैपिटल्स ने 15.4 ओवर में तीन विकेट पर 169 रन बनाकर मुकाबला सात विकेट से जीत लिया। इसी के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार चौथी बार डब्ल्यूपीएल के फाइनल में जगह बना ली। लॉरा वुलफार्ट 32 रन बनाकर नाबाद रही।

इससे पहले आज यहां बेथ मूनी (नाबाद 62) और जॉर्जिया वेयरहम (35) कीशानदार पारियों के दम पर गुजरात जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 169 रनों का लक्ष्य दिया। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 59 रन के स्कोर तक अपने चार विकेट गंवा दिये। सोफी डिवाइन (छह) , अनुषका शर्मा (16), कप्तान एश्ले गार्डनर (शून्य) और कनिष्का अहुजा छह रन बनाकर आउट हुई। इसके बाद बल्लेबाजी करने आयी जॉर्जिया वेयरहम ने सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी के साथ पारी को संभाला और पांचवें विकेट के लिए 61 रन जोड़े। गुजरात का पांचवां विकेट जॉर्जिया वेयरहम के रूप में गिरा। जॉर्जिया वेयरहम ने 25 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए 35 रनों की पारी खेली। काश्वी गौतम (18) रनआउट हुई। गुजरात जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 168 रन बनाये। बेथ मूनी ने 51 गेंदों में छह चौके लगाते हुए नाबाद 62 रन बनाये।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए शिनेल हेनरी ने तीन विकेट लिये। नंदनी शर्मा को दो विकेट मिले। मिन्नू मनी ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

 

 

Next Post

T20 World Cup: संजू या ईशान कौन होगा टीम India का ओपनर? वार्म-अप मैच में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी मेन इन ब्लू

Wed Feb 4 , 2026
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया 4 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म-अप मैच खेलेगी। मैच शाम 7 बजे डीवाई पाटिल स्टेडियम में, लाइव स्टार स्पोर्ट्स और हॉटस्टार पर।  टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है, लेकिन उससे पहले सभी टीमें वॉर्म-अप […]

You May Like