दतिया: दतिया में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित रिटायर्ड एडिशनल एसपी हुकुम सिंह यादव का निधन हो गया। उनके पैतृक गांव उचिया में पूरे राजकीय सम्मान के साथ आज उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनका निधन बीमारी के चलते हुआ।
पुलिस विभाग की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
