शिक्षक विजय साहू पंचतत्व में विलीन, बेटियों सजल और विशाखा ने दी मुखाग्नि 

मुलताई। मुलताई ब्लॉक के वरिष्ठ शिक्षक विजय कुमार साहू का शुक्रवार निधन हो गया था जो आज शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। इनके निवास से शव यात्रा निकाली गई जो नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए मुलताई के मोक्षधाम में पहुंची जहां पर इनकी दोनों बेटियां सजल साहू एवं विशाखा साहू ने हिंदू रीति रिवाजों के के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। श्री साहू की अंतिम यात्रा में सैकड़ो की संख्या में लोगों ने पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। विदित हो की शिक्षक विजय साहू की एक बेटी सजल साहू यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी बेंगलुरु में जॉब कर रही है वहीं दूसरी बेटी विशाखा साहू इंदौर में कांप्टीशन एग्जाम की तैयारी कर रही है। शिक्षक विजय संगीता साहू की दो बेटियां ही होने के कारण परिवार ने तय किया कि पिता का अंतिम संस्कार बेटिया ही करेंगी तब दोनों बेटियां सजल एवं विशाखा ने अपने पिता को मुखाग्नि देकर फर्ज निभाया।

Next Post

मंडीदीप में बीएलओ का दिल का दौरा पड़ने से निधन पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

Sat Nov 22 , 2025
रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में कथित तौर पर एक बीएलओ की काम के दबाव के चलते दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत के मामले में कांग्रेस ने सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाए हैं। मंडीदीप में कल देर रात कथित तौर पर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में […]

You May Like