दुर्दशा का शिकार कटंगी- चरगवां मार्ग, घायल हो रहे दोपहिया वाहन चालक

जबलपुर: प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गण निर्माण किया गया कटंगी से चरगवां पहुंच मार्ग इन दिनों दुर्दशा का शिकार हो गया है। आलम ये है कि आए दिन दोपहिया वाहन चालक इस सड़क में मौजूद कीचड़, गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे हैं वहीं दूसरी तरफ कटंगी नगर का गंदा पानी बहकर सड़कों पर जमा हो रहा है। कुल मिलाकर सभी ग्रामीण गंदगी, कीचड़ वाली 3 किलोमीटर की इस सड़क पर मजबूरी में चल रहे हैं।

स्थानीय ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि विधायक अजय विश्नोई द्वारा घोषणा की गई थी कि इस सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र होगा लेकिन आज दिनांक तक सड़क निर्माण से संबंधित कोई भी गतिविधि मौके पर नहीं दिखाई पड़ रही है और न ही सड़क का सुधार हो रहा है।कटंगी नगर के शिकायतकर्ता अन्नू अग्रवाल ने बताया कि विगत अगस्त माह 2025 में उनके द्वारा मुख्यमंत्री के पास सड़क की हालत को लेकर शिकायत की गई थी जिसमें संबंधित विभाग के श्री कोरी द्वारा बताया गया कि यह मार्ग निर्माण के लिए पुन: प्रस्तावित हो गया है ।
बरसात में बिगड़ जाते हैं और हालात
कटंगी से 3 किलो मीटर दूरी वाले ग्राम चरगवां के ग्रामीणों ने नवभारत को बताया कि मूलभूत आवश्यकता का मुख्यालय कटंगी होने पर वर्ष भर आवागमन करना पड़ता है दूसरी ओर कटंगी के किसान, व्यापारी भी गांव आवागमन करते हैं। बाकी दिनों की कष्ट प्रद यात्रा के साथ बरसात में उपरोक्त सड़क मार्ग कीचड़मई होकर स्थिति दुर्दशा पूर्ण हो जाती हैं। इस संपूर्ण सड़क के निर्माण कार्य की जनता वर्षों से बांट जोह रही है।
कांग्रेस ने उठाई आवाज
कटंगी नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र शुक्ला ने शासन और प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र कटंगी से चरगवा गांव की प्रमुख सड़क सड़क का निर्माण कार्य चालू किया जाए और साथ ही सड़क के किनारे नाली का निर्माण किया जाए जिससे बस्ती का गंदा पानी जो सड़कों पर न भरे

Next Post

गौशाला में बदहाली चरम पर, लगातार हो रही गौ मृत्यु से पनप रहा आक्रोश

Fri Mar 20 , 2026
जबलपुर: मझौली जनपद क्षेत्र के नरीला गांव में स्थित गोकुल गौशाला इन दिनों गंभीर अव्यवस्थाओं और लापरवाही का केंद्र बनी हुई है। लगातार मिल रही शिकायतों के बावजूद नियुक्त अधिकारी और कर्मचारी स्थिति सुधारने में पूरी तरह विफल नजर आ रहे हैं। स्थानीय गौसेवकों और ग्रामीणों के अनुसार गौशाला में […]

You May Like