इंदौर। केंद्र सरकार के निर्देश पर पूरे प्रदेश में अलग अलग स्थानों पर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। आज उसी कड़ी में इंदौर में भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाग लिया ।
9 अगस्त से 15 अगस्त तक घर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रदेश के हर छोटे बड़े शहरों और गांव में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। आज भाजपा ने शहर में राजबाड़ा से गांधी हॉल तक तिरंगा यात्रा निकाली।
तिरंगा यात्रा शाम 6 बजे शुरू हुई। यात्रा में भारत माता और विभिन्न सेनाओं के सम्मान में शौर्य के प्रतीक बना कर झांकी सजाई गई। यात्रा मार्ग पर 150 से ज्यादा मंच लगे थे।
तिरंगा यात्रा के लिए विभिन्न क्षेत्रों से बसों में भरकर जनता को लाया गया था। करीब 150 बसों में लोगों के लाने और ले जाने की व्यवस्था की गई। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में महिला पुरुषों ने भाग लिया। इस दौरान विभिन्न मंचों से मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के रथ को फूलों से सजाया गया था, जिसमें मंत्री गण कैलाश विजयवर्गीय ,तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, मालिनी गौड़, गोलू शुक्ला एवं नगर और जिले के अध्यक्ष मौजूद थे।
तिरंगा यात्रा करीब 1.30, घंटे में गांधी हॉल पहुंची। गांधी हॉल में मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा की ओर एक अन्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकल गए।
