छतौली गांव के मार्ग में 45 लीटर देशी शराब जप्त 

सिंगरौली। माड़ा थाना क्षेत्र के छतौली गां के मार्ग में एक युवक के कब्जे से करीब 45 लीटर देशी शराब जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। युवक सरकारी शराब दुकान से मोटरसाइकिल में लेकर बेचने जा रहा था। माड़ा क्षेत्र में पैकारी एवं अवैध देशी-विदेशी शराब की बिक्री जोर शोर से है। आरोप है कि आबकारी एवं पुलिस का खुला संरक्षण मिला है।

जानकारी के अनुसार माड़ा थाना क्षेत्र के छतौली गांव के मार्ग में एक युवक अमन सिंह मोटरसाइकिल में देशी शराब कार्टन में लेकर बेचने जा रहा था कि ग्रामीणों ने घेराबंदी कर नाला के पास दबोच लिया और उसकी सूचना पुलिस को दी गई। जहां पुलिस मौके से पहुंच मोटरसाइकिल एवं शराब को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गये। इधर चर्चा है कि उक्त युवक एक सरकारी ठेका के शराब दुकान से देशी शराब खरीद कर गांव में पैकारी कराने व बेचने जा रहा था। आरोप यह लग रहे हैं कि माड़ा क्षेत्र में देशी-विदेशी शराब गांव-गांव अवैध तरीके से बेची जा रही है। जिसके बारे में आबकारी एवं पुलिस भलीभांति जानती है। फिर भी अवैध शराब कारोबारियों के विरूद्ध कार्रवाई करने से परहेज करती है। जिसके चलते क्षेत्र में नशा का का कारोबार व्यापक स्तर पर चल रहा है।

Next Post

नशा मुक्ति केंद्र में बैंक अधिकारी की संदिग्ध मौत

Wed Aug 13 , 2025
– परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप ग्वालियर । पंजाब नेशनल बैंक के फील्ड ऑफिसर की मिनी गोल्डन संस्कार नशामुक्ति केन्द्र में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि एक दिन पहले पंकज नशामुक्ति केन्द्र में मिल रही प्रताड़ना से तंग आकर वहां से […]

You May Like