एलएफएस की प्रतिभा प्रजापति का राष्ट्रीय एथलेटिक्स के लिए चयन

सारनी । एलएफएस स्कूल की 12 वीं कक्षा की छात्रा प्रतिभा प्रजापति का राष्ट्रीय एथलेटिक्स मे चयन होने पर संस्था प्राचार्य सिस्टर अनुजा किरण एवं वरिष्ठ शिक्षक एमएस कुरैशी सहित समस्त स्टाप ने बधाई दी है.प्राप्त जानकारी अनुसार लिटिल फ्लावर हायर सेकेंडरी स्कूल पाथाखेड़ा की कक्षा 12वीं की छात्रा प्रतिभा प्रजापति का चयन राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 26 से 30 नवंबर 19 वर्ष बालिका वर्ग भिवानी, हरियाणा में आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता हेतु प्री नेशनल कोचिंग का आयोजन 19नवंबर से मध्य प्रदेश के सागर में किया गया है। खेल शिक्षक आकाश भालेकर ने कहा कि प्रतिभा प्रजापति 19 वर्ष आयु वर्ग में एथलेटिक्स में लंबी कूद एवं त्रिकूद में राष्ट्रीय स्पर्धा में भाग लेने के लिए रवाना हो गयी हैं.छात्रा प्रतिभा प्रजापति का

राष्ट्रीय शालेय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चयनित होने पर छात्रों को खेल शिक्षक आकाश भालेकर,स्कूल प्रबंधन,संस्था प्रमुख सिस्टर मेरी सिलीन एवं समस्त स्टाफ ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है.

Next Post

भोपाल-विदिशा हाईवे पर हादसा: बाइक सवार 20 फीट गहरी खाई में गिरा

Thu Nov 20 , 2025
सलामतपुर। थाना क्षेत्र के भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे 18 पर कुलहाड़िया मोड़ के पास एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जहां एक बाइक सवार व्यक्ति नियंत्रण खो बैठा और 20 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में घायल व्यक्ति का हाथ फ्रैक्चर हो गया है। जानकारी के अनुसार, घायल व्यक्ति पश्चिम […]

You May Like