ग्वालियर: सरपंच संघ की ब्लॉक अध्यक्ष एवं भाजपा नेता सहित तीन लोगों को सेंट्रो कार ने टक्कर मार दी। कार तीनों को घसीटते हुए करीब सौ मीटर तक ले गई। खन्दी में जाकर गिरी कार के नीचे तीनों लोग दब गए।
पचोखरा सरपंच मीना कुशवाहा एवं उनके पति भाजपा नेता हरकिशन कुशवाहा सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इंदरगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दतिया रैफर किया गया है। यह इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खड़ौआ के पास की घटना है।
