इंदौर:आजाद नगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर उसे घायल करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है.
पुलिस के अनुसार घटना 14 अप्रैल को नेमावर रोड स्थित अभिलाषा वाइन शॉप के पास हुई. यहां आरोपी सोनू गाडाले निवासी मूसाखेड़ी ने निर्मल सैनी (48) के साथ पहले गाली गलौज की और फिर विवाद बढ़ने पर मारपीट कर दी.
इसके बाद आरोपी ने बोरी काटने वाले चाकू से हमला कर सैनी को घायल कर दिया. घटना के दौरान आरोपी ने पीड़ित को जान से खत्म करने की धमकी भी दी. घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
