
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा ने उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार श्रीवास्तव, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंक मिश्रा के साथ ईवीएम गोडाउन का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने गोडाउन की सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी प्रबंधन एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुपालन की समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान गोडाउन में ईवीएम की सुरक्षित संधारण व्यवस्था, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा, सीसीटीवी निगरानी, सीलिंग प्रक्रिया तथा लॉजिस्टिक प्रबंधन का विस्तृत अवलोकन किया गया. अधिकारियों ने मशीनों के रखरखाव एवं सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाओं का सूक्ष्म परीक्षण किया. इस निरीक्षण में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे.
