जुआ खेलते तीन पकड़े

इंदौर:हातोद क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलते तीन लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया. मौके से नकदी और ताश के पत्ते जब्त किए.पुलिस के मुताबिक पालिया रोड स्थित दवाई फैक्ट्री के पीछे दबिश देकर 40 वर्षीय निर्भय बागरी, 55 वर्षीय उमाशंकर चमार के साथ 50 वर्षीय संतोष चमार को ताश पर दांव लगाते हुए पकड़ा है.

कार्रवाई के दौरान ताश पत्ते और 6900 रुपए बरामद हुए. पूछताछ में आरोपियों ने मौके पर जुआ खेलना कबूल किया. पुलिस ने तीनों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Next Post

जनगणना-2027: फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण, डेटा संग्रह की बारीकियां सिखाई गईं

Sat Apr 4 , 2026
भोपाल: जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण और मकानों की गणना (द्वितीय पाली) के लिए नियुक्त फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शासकीय मॉडल स्कूल टी.टी. नगर में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जनगणना कार्य निदेशालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार ट्रेनर्स को प्रगणकों द्वारा परिवारों से संपर्क, संवेदनशील परिस्थितियों से निपटने, शिष्टाचार, […]

You May Like